आज पीएम मोदी का मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का दौरा, देंगे 57 हजार करोड़ का सौगात
(India) इस साल अक्टूबर के अंत में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चुनाव होने है। चुनावी साल में सभी राजनीतिक दल सक्रिय हो गए है, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे। पीएम मोदी दोनों चुनावी राज्यों में 57 हजार करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्‍ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। सबकी नज़रें आज प्रधानमंत्री मोदी पर रहेगी। साथ ही महाराष्ट्र के पुणे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तीन दिवसीय समन्वय बैठक गुरुवार यानी आज से शुरू हो रही है। संघ के प्रमुख मोहन भागवत सहित आरएसएस के शीर्ष नेता, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी बैठक में शामिल हो सकते है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।