जम्मू कश्मीर में सबसे बड़ा आतंकी हमला, मुठभेड़  में 3 अफसर और 2 जवान हुए शहीद
(India) जम्मू कश्मीर में 3 साल में अब तक का सबसे बड़ा आतंकी हमला हुआ है। जहां पिछले 3 दिनों में आतंकियों से हुए मुठभेड़ में 3 अफसर और 2 जवान शहीद हो गए। वहीं एक जवान के लापता होने की खबर है। आपको बता दे कि बुधवार से लेकर अबतक 2 एनकाउंटर हुए, अनंतनाग में मुठभेड़ के दौरान सेना के कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष ढोंचक और कश्मीर पुलिस के DSP हुमायूं भट शहीद हो गए। बताया जा रहा है की घाटी में सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी कर दी। हालांकि आज भी मुठभेड़ जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अनंतनाग में एक जवान शहीद हुआ है, जबकि एक लापता है। आशंका है कि वह गंभीर रूप से घायल है। हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े प्रतिबंधित संगठन रेजिस्टेंट फ्रंट ने ली है।



Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।