बिहार के मुजफ्फरपुर में स्कूली बच्चों से भरी एक नाव नदी में डूब गई, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
(India) बिहार के मुजफ्फरपुर से एक दुखद घटना सामने आई है. आज गुरुवार को यहाँ के बागमती नदी में स्कूली बच्चों से भरी एक नाव डूब गई. बताया जा रहा है कि नाव में 30 से ज्यादा बच्चे सवार थे. यह हादसा सुबह साढ़े 9 बजे गायघाट थाना क्षेत्र के बेनीबाद OP में हुआ. घटना की जानकारी मिलते ही गायघाट और बेनीबाद पुलिस के साथ SDRF-NDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया और अब तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. जानकारी के अनुसार अब तक 20 बच्चों को नदी से बाहर निकाल लिया गया है और बाकी के बच्चे अभी भी गायब हैं. बताया जा रहा है कि बच्चों के स्कूल नदी के उस पार है और हर रोज की तरह आज भी वे सब नाव से स्कूल जा रहे थे. अचानक से नदी का बहाव तेज होने के कारण नाव पलट गई और यह हादसा हो गया. इस हादसे पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डीएम और अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि जो भी हताहत होगा सरकार उसके परिवार की मदद करेगी. फिलहाल SDRF-NDRF की टीम नदी से और बच्चों को बाहर निकालने की कोशिश में लगी हुई है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।