120 करोड़ में वेडिंग प्लानर: महादेव बेटिंग ऐप के मालिक सौरभ चंद्रकार ने अम्बानी और मित्तल को पीछे छोड़ा
(India) महादेव ऐप ऑनलाइन बेटिंग के किंग कहे जाने वाले सौरभ चंद्रकार अभी सुर्खियों में हैं, क्योंकि कुछ पहले दिनों सौरभ चंद्रकार ने दुबई जाकर अपनी शादी की है, जिससे सौरभ घेरे में आ गए हैं | सौरभ ने अपनी शादी में कथित तौर पर 200 करोड़ से ज़्यदा रूपये खर्च किए |
दुबई में हुई इस शादी में चंद्रकार ने मुंबई के एक बड़े वेडिंग प्लानर को 120 करोड़ में बुक किया और इनकी शादी में कई बड़े अभिनेताओं और सिंगर्स ने शिरकत की थी | ऑनलाइन सट्टेबाजी धोखाधड़ी मामले में ईडी की रेड के बाद सौरभ चंद्राकर का नाम सामने आया | वित्तीय मामलों में भ्रष्टाचार और फ्रॉड को लेकर ईडी ने ताबड़तोड़ रेड मारी और 417 करोड़ रुपए के साथ-साथ सोने और जेवरात जब्त किए |

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।