(India)
उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां शनिवार की सुबह आलमबाग रेलवे स्टेशन की कॉलोनी में बहुत ही दर्दनाक हादसा हो गया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आलमबाग रेलवे कॉलोनी में एक पुराने मकान की छत ढह गयी जिसमें एक ही परिवार से पांच लोगों की जान चली गई। मरने वालों में 3 बच्चे भी शामिल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके अलावा वहां पर अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका को देखते हुए राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है। इस हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। उन्होंने अधिकारियों से तत्काल पीड़ितों को राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।