(India)
आज मंगलवार 19 सितंबर से संसद की कार्यवाही नए भवन में होगी. इससे पहले सभी सांसद एक संयुक्त फोटो के लिए पुराने संसद भवन में एकत्र हुए और वहां फोटो सेशन हुआ. पहले राज्यसभा और लोकसभा के सांसदों ने फोटो खिंचवाई और इसके बाद दोनों सदनों के सभी सांसदों का फोटो सेशन हुआ. जानकारी के अनुसार 11 बजे से नई संसद के सेंट्रल हॉल में अभी प्रोग्राम चल रहा है. इसकी शुरुआत राष्ट्रगान के साथ किया गया. इस प्रोग्राम के बाद सदन के सीनियर नेता सभी सांसदों को नए संसद भवन तक ले जाएंगे, वहां दोनों सदनों के सांसदों की फोटो ली जाएगी और सांसदों को नए पहचान-पत्र मिलेंगे. जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि आज दोपहर 1.15 बजे लोकसभा की कार्यवाही होगी और दोपहर 2.15 बजे राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होगी. इसके लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को न्योता भेजा गया है. कार्यवाही के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन और मेनका गांधी संबोधित भी करेंगे.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।