केरल की ड्रग कैप्सूल कवर बनाने वाली जिलेटिन फैक्ट्री की भट्टी में धमाका; एक की मौत, 4 घायल
(India) बीती रात मगंलवार को केरल के कक्कानाड में एक जिलेटिन फैक्ट्री की भट्टी में धमाका हो गया। इस हादसे की वजह से एक व्यक्ति की जान चली गई और इसके अलावा 4 अन्य व्यक्ति घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना कल रात मंगलवार को लगभग 8.45 बजे हुई थी। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि मरने वाला व्यक्ति उत्तर भारत का रहने वाला था और वो जिलेटिन फैक्ट्री का कर्मचारी था। बता दें कि केरल की कक्कानाड की यह जिलेटिन फैक्ट्री ड्रग कैप्सूल कवर बनाती है। हालांकि अब तक धमाके के कारण का पता नहीं चल पाया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।