खालिस्तानी के मौत पर भारत और कनाडा के रिश्तों में पड़ी दरार, भारत ने दिया ईट का जवाब पत्थर से
(India) भारत और कनाडा के बीच रिश्तों में दरार पैदा हो गयी गई। जिसका कारण कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो के बयान को माना जा रहा है। आपको बात दे कि खालिस्तान टाइगर फोर्स के मुखिया हरदीप सिंह निज्जर की हत्या जून में हुई थी। हरदीप सिंह के हत्या के तीन महीने बाद पीएम ट्रूडो ने संसद में कहा हमारी सरकार 'पुख्ता आरोपों' की जांच कर रही है। उनके जांच में पता चला कि इस मर्डर में भारतीय एजेंट्स का हाथ था। फिर कनाडा ने भारत के सीनियर डिप्‍लोमैट पवन कुमार राय को निष्कासित कर दिया। कुछ ही घंटों में भारत ने ट्रूडो के आरोपों को तो सिरे से नकारते हुए कनाडाई अंदाज में कनाडा के डिप्‍लोमैट को पांच दिन के भीतर देश छोड़ने को कह दिया। वहीं पीएम जस्टिन ट्रूडो ने एक खालिस्तानी आतंकी की हत्या से जुड़े 'आरोपों' के आधार पर भारत संग रिश्‍तों को दांव पर लगा दिया।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।