आकाशा एयरलाइन्स पर छाए संकट के बादल , 43 पायलटो ने दिया इस्तीफा
(NewDelhi, NewDelhi) अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए अकासा को हरी झंडी देने के बाद अब आकासा एयरलाइन के 43 पायलटो ने इस्तीफा दे दिया है जिसके बाद अब कंपनी पर संकट के बादल छाए है | पायलटों के अचानक इस्तीफे के कारण कंपनी को सितंबर में हर दिन 24 उड़ानें कैंसिल करनी पड़ींं। एयरलाइन ने मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट में यह जानकारी दी।आपको बता दे की अकासा एक दिन में 120 उड़ानें ऑपरेट करती है। इस महीने 600-700 फ्लाइट कैंसिल हो सकती हैं। अगस्त में भी उसे 700 उड़ानें कैंसिल करनी पड़ी थीं। अकासा का मार्केट शेयर अगस्त में कम हो कर 4.2% पर आ गया। वही आकासा ने केस करते हुए कहा की पायलटों ने अनिवार्य नोटिस अवधि पूरी नहीं की, इसलिए अकासा एयर को हर दिन कई उड़ानें कैंसिल करने के लिए मजबूर होना पड़ा। फर्स्ट ऑफिसर्स के लिए नोटिस पीरियड 6 महीने और कैप्टन के लिए 1 साल है।'साथ ही एयरलाइन उन पायलटों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रही है जो अनुबंध संबंधी नोटिस अवधि पूरी किए बिना चले गए हैं और उड़ानें कैंसिल होने के कारण हुए रेवेन्यू के नुकसान के लिए मुआवजे के रूप में लगभग 22 करोड़ रुपए की मांग कर रही है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।