खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में भारत और कनाडा के बीच तनाव और गहराया
(India) खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में भारत और कनाडा के बीच तनाव और गहराता जा रहा है। कनाडा ने आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप भारत पर लगाया है, वहीं गुरुवार देर रात अमेरिका के NSA जेक सुलिवन ने व्हाइट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि वह इस हत्या के मामले में भारत के खिलाफ जांच में कनाडा के प्रयासों का समर्थन करते हैं। अमेरिकी NSA जेक सुलिवन ने आगे कहा कि कोई भी देश हो इस तरह के कामों के लिए किसी को भी स्पेशल छूट नहीं मिलेगी। वहीं ब्रिटिश अखबार फाइनेंशियल टाइम्स ने दावा किया है कि G20 समिट के दौरान बाइडेन सहित फाइव आइज देशों ने कनाडा के आरोपों पर चिंता जताई थी। आपको बता दे की फाइव आइज इंटेलिजेंस शेयरिंग 5 देशों का अलायंस है। इसमें अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और कनाडा शामिल है , ये देश आपस में खुफिया सूचनाएं साझा करते हैं। कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने 18 सितंबर को निज्जर की हत्या में भारत सरकार के एजेंटों की संलिप्तता का आरोप लगाया था, लेकिन भारत ने दावों को बेतुका कहकर सिरे से खारिज कर दिया था।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।