आज पीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का करेंगे शिलान्यास
(India) आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर जाएंगे. वाराणसी में वे 1565 करोड़ रुपये के कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. आज 23 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी के गंजारी में बनने वाला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का भी शिलान्यास करेंगे. जानकारी के अनुसार इस इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम को बनाने में कुल 450 करोड़ रुपये का खर्च आएगा. बता दूँ कि यह स्टेडियम पूर्वांचल का पहले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम होगा. आज के इस शिलान्यास कार्यकर्म की सबसे खास बात यह है कि इस मौके पर पूर्व क्रिकेटर कपिल देव, सचिन तेंदुलकर, रवि शास्त्री और सुनील गावस्कर व कई अन्य क्रिकेटरों को इन्वाइट किया गया है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।