यहां एयरपोर्ट पर आम महिलाओं ने उनका स्वागत किया, इसके बाद वह खुली जीप में सवार होकर जनसभा को संबोधित करने गांजरी पहुंचे।सभा को संबोधित करने से पहले उन्होंने शिवधाम के आकार में बनने वाले अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का शिलान्यास किया ।पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत हर हर महादेव के जयकारे से । उन्होंने कहा कि इस स्टेडियम की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनको देखकर समस्त काशीवासियों को हुई खुशी । शिलान्यास समारोह में स्टार क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, कपिल देव, सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर, गुंडप्पा विश्वनाथ, नीटू डेविड, बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी, सचिव जय शाह, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला आदि समेत कई क्रिकेट सितारे मंच पर पहुंचे हैं । सचिन-सचिन के शोर से गूंज उठा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम ।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।