जयपुर में आज पीएम नरेन्द्र मोदी परिवर्तन संकल्प यात्रा जनसभा को करेंगे संबोधित
(India) आज 25 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जयपुर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. आज पंडित दीन दयाल उपाध्याय का जन्मदिन है और साथ ही महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद यह प्रधानमंत्री मोदी का पहला राजस्थान दौरा है. आने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र यह जनसभा बेहद अहम् मानी जा रही है. जानकारी के अनुसार कहा जा रहा है कि आज के इस संबोधन कार्यक्रम में लाखों महिलायें इकठ्ठा होंगी. कहा जा रहा है कि बीजेपी इस जनसभा के माध्यम से पूरे प्रदेश में बड़ा संदेश देना चाहती है. इस जनसभा को लेकर केंद्रीय कानून राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि, यह दिन बहुत पवित्र है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परिवर्तन संकल्प महासभा को संबोधित करने जयपुर आ रहे हैं और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती भी है. इसके लिए मजबूत तैयारी की गई है. बता दे की राजस्थान में 2 सितम्बर को बीजेपी द्वारा 'परिवर्तन संकल्प यात्रा' निकाली गई थी और इस यात्रा की पहली शुरूआत बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने त्रिनेत्र गणेश मंदिर सवाईमाधोपुर से की थी. और अब तक यह 'परिवर्तन संकल्प यात्रा' चौथी यात्रा को ख़तम करते हुए 9 हजार किलोमीटर से ज्यादा चल चुकी हैं.
कहा जा रहा है की इस 'परिवर्तन संकल्प यात्रा' की डोर महिलाओं के हाथों में है और इसलिए आज के संबोधन में बड़ी संख्या में महिलाएं प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देने आएगी. तय कार्यक्रम के अनुसार पीएम मोदी सबसे पहले धानक्या जाकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे और उसके बाद दोपहर 2 बजे जयपुर के दादिया में विशाल ‘‘परिवर्तन संकल्प महासभा’’ को संबोधित करेंगे.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।