भारत ने ऑस्ट्रेलिया को फिर 99 रन से हराया, 3 मैचों की वनडे सीरीज पर किया अपना कब्जा
(India) इंदौर वनडे मैच में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को फिर 99 रनों से हरा कर दी माथ | इसके साथ साथ इंडिया ने 3 मैचों की सीरीज पर 2-0 से कब्जा पूर्णत कर लिया है | पहले खेलने के बाद भारत ने श्रेयस अय्यर (105), शुभमन गिल (104) और सूर्यकुमार यादव (नाबाद 72) की शानदार पारियों की बदौलत 50 ओवर में 5 विकेट पर 399 रन बनाए । इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई पारी के 9 ओवर के बाद बारिश आ गई और फिर ऑस्ट्रेलिया को 33 ओवर में 317 रन का संशोधित लक्ष्य मिला | जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 217 रन ही बना सकी । भारत के लिए गेंदबाजी में अश्विन और जड़ेजा ने कमाल किया| दोनों ने तीन-तीन विकेट लिए | इस मैच में श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल ने शतक जड़े|

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।