केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने दिल्ली में लॉन्च की पहली ग्रीन हाइड्रोजन फ्यूल सेल बस ,
(NewDelhi, NewDelhi) केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी 25 सितंबर 2023 को दिल्ली में अपनी कार्य पद का अनुसरण करते हुए प्रथम हरित हाइड्रोजन ईंधन सेल बस को हरी झंडी दिखाकर बस को लांच किया | वही पेट्रोल और डीज़ल की समस्या को देखते हुए इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाले वाहनों पर तेजी से काम करने की तरफ अपनी पहले कदम कि शुरुआत कर दी है | वही ,केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कहा की यह एक गेम-चेंजिंग विकास है. रिन्यूवेबल एनर्जी का उपयोग कर उत्पन्न ग्रीन हाइड्रोजन में कम कार्बन और आत्मनिर्भर आर्थिक मार्ग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की क्षमता है. हाइड्रोजन का प्रयोग ईंधन सेल के लिए ईंधन के रूप में किया जा सकता है. इलेक्ट्रोकेमिकल प्रतिक्रिया एनोड पर फ्यूल (हाइड्रोजन) और कैथोड पर हवा से ऑक्सीजन को पानी में बदलती है और इलेक्ट्रॉनों के रूप में विद्युत ऊर्जा पैदा करती है. बैटरी वाहनों की तुलना में फ्यूल सेल वाहनों में लंबी दूरी और कम ईंधन भरने की जरूरत होती है | इंडियन ऑयल ने दिल्ली हरियाणा और उत्तर प्रदेश में निर्धारित रास्तों पर ग्रीन हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाली 15 फ्यूल सेल बसों के परिचालन परीक्षण की शुरुआत करने की पहल की है. दिल्ली के इंडिया गेट से सर्वप्रथम 2 फ्यूल सेल बसों का शुभारंभ किया जा रहा है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।