पीएम नरेंद्र मोदी आज 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे, 46 जगहों पर लगेगा रोजगार मेला
(India) पीएम मोदी देश के अभ्यर्थियों को आज बड़ी सौगात देने वाले है। खबर यह है की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 26 सितंबर को विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त 51,000 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक 'रोजगार मेला' देशभर में 46 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। वहीं पीएम मोदी नियुक्ति पत्र वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वितरित करेंगे और अभ्यर्थियों को संबोधित भी करेंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।