(India)
डेंगू का मच्छर लगातार कहर बरपा रहा है. बांग्लादेश के साथ - साथ भारत और सूडान में भी डेंगू का मच्छर तबाही मचा रहा है. बांग्लादेश में अब तक डेंगू से मरने वालों की संख्या 900 से ज्यादा हो गई है. वहीँ सूडान में अब तक 100 से ज्यादा लोग अपनी जान गवां चुके है. बात करें भारत की तो यहाँ अकेले सिर्फ पश्चिम बंगाल में ही अब तक डेंगू के 38 हजार मामले सामने आ चुके हैं और 30 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज (DGHS) की रिपोर्ट के अनुसार पुरे भारत देश में अब तक 928 लोगों की जान जा चुकी है और 190,758 लोग डेंगू की चपेट में आ चुक हैं. रिपोर्ट यह भी कहती है कि अब तक 179,683 डेंगू मरीज ठीक हो चुके हैं और 10,147 मरीजों का इलाज देश के अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है. बांग्लादेश में तबाही मचा रहा डेंगू मच्छर काफी ज्यादा खतरनाक और घातक है क्युकिं सिर्फ 5 या 6 दिन के बुखार में ही मरीज की जान चली गई. वहां के बच्चों के लिए यह और ज्यादा चिंता पैदा कर रहा है, कई बच्चे इसकी चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।