(India)
मणिपुर में 2 लापता स्टूडेंट्स की हत्या से हिंसा का माहौल हो गया है. इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज CBI इंफाल जाएगी और हत्या की जांच करेगी. CM एन बीरेन सिंह ने कहा कि इस हिंसा मामले पर केंद्र और राज्य सरकार साथ मिलकर काम कर रही है और आरोपी का पता लगा रही है. किसी भी कीमत पर दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा. हम पूरी कोशिश कर रहे है और बहुत जल्द सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा. वहीँ दूसरी ओर न्यूयॉर्क में फॉरेन रिलेशन काउंसिल में चर्चा के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा- मणिपुर में मौजूद प्रवासियों का अस्थिर करने वाला प्रभाव भी मणिपुर में समस्या का कारण है. यहां तनाव का एक लंबा इतिहास है. राज्य सरकार और केंद्र सरकार मिलकर स्थिति को सामान्य करने का प्रयास कर रही है. बता दे कि बीते दिन मंगलवार 26 सितंबर को भी इंफाल शहर में सुरक्षाबलों और स्टूडेंट्स के बीच झड़प हुई, जिसमें 1 टीचर सहित 54 छात्र घायल हो गए. बताया जा रहा है कि मणिपुर में जुलाई से लापता दो स्टूडेंट्स की हत्या के विरोध में स्टूडेंट्स प्रदर्शन कर रहे थे और उसी दौरान झड़प हो गई. हालांकि सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. राज्य सरकार ने एक बार फिर मोबाइल इंटरनेट को अगले 5 दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया है.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।