मथुरा जंक्शन पर एक ईएमयू ट्रेन ट्रैक छोड़कर प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई, प्लेटफॉर्म और ट्रेन के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त
(India) बीते दिन मंगलवार को उत्तरप्रदेश के मथुरा में एक ट्रेन हादसा हो गया. शकूरबस्ती से आ रही एक ईएमयू ट्रेन मथुरा जंक्शन पर अचानक ट्रैक छोड़कर प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई. गनीमत ये रही की हादसे के वक्त ट्रेन में कोई पैसेंजर मौजूद नहीं था. हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. बताया जा रहा है कि यह ईएमयू ट्रेन शकूरबस्ती से आ रही थी और रात लगभग 10:49 बजे ट्रेन मथुरा जंक्शन पर पहुंची और यहाँ सारे पैसेंजर उतर गए. लेकिन बाद में अचानक से ही यह ट्रेन ट्रैक से हटकर प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई. इसके बाद रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई, लोग डरकर इधर-उधर भागने लगे. ट्रेन का इंजन प्लेटफॉर्म पर चढ़ गया जिससे प्लेटफॉर्म टूट गया है और ट्रेन के भी कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हुए हैं. हालांकि इस मामले की जाँच की जा रही है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।