(India)
भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 353 रन बनाए| कंगारू टीम के लिए मिचेल मार्श ने 96 रन और स्टीव स्मिथ ने 74 रन की शानदार पारी खेली |49वें ओवर की आखिरी गेंद पर बुमराह ने उन्हें अय्यर के हाथों कैच आउट कराया। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच राजकोट में खेला जा रहा है। इस मैच के लिए कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की वापसी हुई है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 352 रन बनाए। भारत को जीत के लिए 353 रनों का लक्ष्य मिला है। भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श ओपनिंग करने आए | इस दौरान दोनों खिलाड़ियों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर तेज शुरुआत की | दोनों ने पारी की शुरुआत चौकों और छक्कों से की | हालांकि इस विस्फोटक बल्लेबाजी को भारत ने 9वें ओवर में रोक दिया |
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।