मणिपुर में फिर बिगड़े हालात BJP कार्यालय में लगाई आग BJP अध्यक्ष के घर पर हमला
(India) गुस्साई भीड़ ने गुरुवार को थौबल जिले में बीजेपी मंडल कार्यालय में आग लगा दी | सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सुरक्षा बलों ने आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार्यालय में रखा सामान जलकर राख हो चुका था। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है| पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है |
मणिपुर में हालात एक बार फिर बिगड़ते जा रहे हैं| मैतेई और कुकी समुदाय के बीच शुरू हुई हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है| एक तरफ पहाड़ी इलाकों में AFSPA 6 महीने के लिए बढ़ा दिया गया है तो वहीं दूसरी तरफ प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी कार्यालय में आग लगा दी है| दरअसल गुरुवार को उग्र भीड़ ने थौबल जिले में बीजेपी मंडल कार्यालय में आग लगा दी | सूचना मिलने पर सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।