अरविंद केजरीवाल के शीश महल के रेनोवेशन पर हुए करोड़ों रुपये खर्च, सीबीआई करेगी जाँच
(India) आम आदमी पार्टी या "आप" ये पार्टी अभी दिल्ली से चलकर पंजाब तक गयी है। अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी कमाल कर रही है। एक वक्त था जब इसके नेता चुनाव लड़ने के लिए चंदे इकठ्ठे किया करते थे। अब एक ऐसा वक्त है की इस पार्टी के मुखिया के नए घर पर सीबीआई जांच के आदेश दिए गए है। आप इसी से अंदाजा लगा सकते है की आम आदमी पार्टी कैसे कुछ सालों में खास आदमी की पार्टी बन गयी है। खबर यह है की आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बंगले के रेनोवेशन पर 45 करोड़ रुपए खर्च किए जाने के मामले में सीबीआई जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के उपराज्यपाल ने मई के महीने में सीबीआई के निदेशक को पत्र लिखकर इस मामले की जांच करने की मांग की थी, जिसके बाद अब सीबीआई ने इसकी अनुमति दे दी है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।