मणिपुर BJP अध्यक्ष ने कहा कि कल मेरे घर पर हमला हुआ मेरी बहन को पत्थर लगा भीड़ मेरा घर जला देगी
(India) 27 सितंबर की शाम को मणिपुर में खबर आई कि थोबुल जिले में बीजेपी मंडल कार्यालय को प्रदर्शनकारियों की गुस्साई भीड़ ने आग लगा दी जबकि शाम होते-होते मणिपुर बीजेपी अध्यक्ष ए शारदा देवी के घर पर भी गुस्साए लोगों ने हमला कर दिया।भीड़। मणिपुर के मौजूदा हालात में प्रदर्शनकारी भीड़ अब हाई-प्रोफाइल लोगों के घरों और दफ्तरों पर हमले कर रही है। मणिपुर भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि हमें मणिपुर के और भी दूसरे हिस्सों से BJP ऑफिस पर हमले होने की खबर मिल रही है। 27 सितंबर को भीड़ ने मेरे घर को घेर लिया और घर पर पत्थरबाजी की। एक पत्थर उड़कर आया और मेरी बहन को लगा जिससे वो चोटिल हो गई। 27 सितंबर को सुबह 11 बजे शाम को प्रदर्शनकारी इंफाल के अलग-अलग इलाकों में इकट्ठा होने लगे। ये प्रदर्शनकारी उस घटना से नाराज थे जिसमें तीन दिन पहले दो छात्रों की तस्वीरें वायरल हुई थीं। ये छात्र सचिवालय जाकर सीएम बीरेन सिंह से बात करना चाहते थे। कुछ छात्र नेताओं ने मुख्यमंत्री से बात की और फिर सचिवालय से लौट गये। लेकिन वापस लौटने के बाद उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी और भीड़ के बीच चर्चा शुरू हो गई कि बीजेपी अध्यक्ष के घर पर हमला किया जाना चाहिए।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।