(India)
मणिपुर में 2 लापता स्टूडेंट्स की हत्या से पूरा माहौल बिगड़ गया है. यहाँ लगातर हिंसा बढ़ती जा रही है. स्टूडेंट्स की हत्या को लेकर प्रदर्शनकारी लगातार विरोध कर रहे हैं. इसी विरोध प्रदर्शन में बीते दिन गुरुवार की रात को प्रदर्शनकारी मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के निजी घर पर हमला करने पहुंचे, लेकिन उनके हमला करने से पहले ही पुलिस ने उनको घर से करीब 500 मीटर दूरी पर ही रोक लिया और मामले को कंट्रोल कर लिया. जानकारी के अनुसार जैसे ही इसकी सूचना पुलिस को मिली वे मौके पर पहुंचे और आंसू गैस के गोले दाग कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया. इस घटना के बाद मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. बता दे कि इससे पहले बुधवार को भी राजधानी इंफाल समेत कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच हिंसक झड़प हुई और कई लोग घायल भी हुए थे. इतना ही नहीं, 27 सितंबर बुधवार को इंफाल में कुछ लोगों की भीड़ ने BJP स्टेट प्रेसिडेंट शारदा देवी के घर में तोड़फोड़ भी की थी और BJP ऑफिस में आग भी लगा दी थी.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।