SBI ने 2000 पदों पर वैकेंसीयों को खोला पिटारा साथ ही फॉर्म भरने की तारीख भी बढ़ा दी है
(India) एसबीआई पीओ आवेदन 2023: भारतीय स्टेट बैंक में पीओ के 2000 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इसके लिए आवेदन एसबीआई की वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर करना होगा। एसबीआई ने अब एक नोटिस जारी कर कहा है कि ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 3 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। एसबीआई ने 6 सितंबर को पीओ भर्ती अधिसूचना जारी की थी। जिसके लिए उम्मीदवार अब 3 अक्टूबर तक एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया में चयनित होने पर उम्मीदवार को हर महीने 41 हजार 490 रुपये से लेकर 63 हजार 840 रुपये तक वेतन दिया जाएगा।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।