महिला आरक्षण विधेयक बना कानून राष्ट्रपति ने किये हस्ताक्षर सरकार ने जारी किया गजट नोटिफिकेशन
(India) संसद के विशेष सत्र में पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण विधेयक) अब कानून बन गया है। इस बिल पर भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हस्ताक्षर कर दिए हैं। शुक्रवार को भारत सरकार ने इससे जुड़ा गजट नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है | अब इस बिल के कानून बनने से लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में 33 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाएंगी | हालांकि आरक्षण नई जनगणना और परिसीमन के बाद लागू किया जाएगा | इसे संसद के विशेष सत्र में 20 सितंबर को लोकसभा में और 21 सितंबर को राज्यसभा में पारित किया गया था| नई संसद में पारित होने वाला यह पहला कानून है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।