(India)
भारत और कनाडा के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। इस तनाव के बीच भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक बार फिर से ग्लोबल प्लेटफॉर्म से कनाडा के साथ ही पश्चिमी देशों को आईना दिखा दिया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने साफ कर दिया कि कनाडा ने जो भारत पर आरोप लगाये है वह सही नहीं है। जयशंकर ने आगे कहा की भारत हत्या के बारे में ओटावा की तरफ से दी गई किसी भी विशिष्ट और प्रासंगिक जानकारी की जांच करने के लिए तैयार है। इसी बीच एस जयशंकर ने अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिनकन और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान विदेश मंत्री ने साफ़ कह दिया कि कनाडा एक ऐसा देश बन गया है जहां भारत से संगठित अपराध, लोगों की तस्करी के साथ ही, अलगाववाद और हिंसा का मेल है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।