(India)
मध्यप्रदेश के उज्जैन में हुए नाबालिक के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और इसमें मुख्य आरोपी भरत सोनी है. उज्जैन की विशेष अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले के मुख्य आरोपी भरत सोनी को सात दिन की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है और साथ ही विशेष अदालत के जज ने नाबालिक पीड़िता की स्वास्थ्य रिपोर्ट भी मांगी है. कुछ सूत्रों से पता चला है कि मुख्य आरोपी भरत सोनी गांजा सप्लायर भी है और इसके अलावा वह कई गैरकानूनी गतिविधियों में भी शामिल है. आरोपी ने गैरकानूनी तरीके से सरकारी ज़मीन पर कब्जा करके घर, मंदिर और दुकान भी बनाया हुआ है. जानकारी के अनुसार भरत सोनी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।