(India)
महाराष्ट्र से बहुत ही दुखद खबर सामने आ रही है. यहाँ के एक सरकारी अस्पताल में पिछले 24 घंटे में 24 लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में 12 बच्चे भी शामिल है. बताया जा रहा है कि यह घटना महाराष्ट्र के नांदेड के सरकारी अस्पताल का है. 12 नवजात सहित 24 लोगों की मौत पर सियासी जंग शुरू हो गयी है. विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा है. जानकारी के अनुसार जब इस मामले में पूछताछ की गई तो अस्पताल के डीन ने इन मौतों की वजह दवाओं और स्टाफ की संख्या में कमी को बताया. उन्होंने कहा कि हमें कुछ कठिनाई का सामना करना पड़ा क्योंकि विभिन्न कर्मचारी का तबादला किया जा रहा था, हम थर्ड लेवल के देखभाल केंद्रीय है और 70 से 80 किलोमीटर के दायरे में यह एकमात्र अस्पताल है इसलिए दूर-दूर से मरीज हमारे पास आते हैं और कुछ ही दिनों में मरीजों की संख्या बढ़ जाती है और यह बजट के लिए समस्या पैदा करता है. इसके अलावा अस्पताल डीन ने यह भी बताया कि 12 व्यक्तियों की मौत की वजह अलग-अलग है जिसमें से कुछ लोग सांप के काटने से मरे हैं.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।