कैलीग्राफी आर्ट (खत्ताती) को संरक्षित करने तथा इसका प्रसार प्रचार करने हेतु 22अक्टूबर 2023 को कैलीग्राफी वर्कशॉप का आयोजन जवाहर कला केंद्र में किया जा रहा है। इस एक दिवसीय वर्क शॉप में इंग्लिश, हिंदी, उर्दू और अरबी भाषाओं में कैलीग्राफी के गुर अनुभवी कैलिग्राफर्स द्वारा सिखाए जाएंगे। जयपुर इंटरनेशनल आर्ट एंड कैलीग्राफी फेस्टिवल के फ़ाउन्डर -डायरेक्टर श्री मोहम्मद रज़ा जयपुरी ने बताया कि इस वर्कशॉप में दो दो घंटे के तीन सेशन होंगे और चौदह वर्ष से अधिक उम्र के प्रतिभागी इस वर्कशॉप में भाग ले सकते हैं। कोशिश फाउंडेशन की जनरल सेक्रेट्री श्रीमति कनीज़ भट्टी ने बताया कि वर्कशॉप में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।