(India)
दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं | समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, भूकंप का केंद्र नेपाल में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था | भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई है | दोपहर 2:57 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए | राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप के दो झटके महसूस किये गये | भूकंप का पहला झटका दोपहर 2:25 बजे महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 4.6 थी | करीब आधे घंटे के अंदर दूसरा भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 6.2 थी | इस भूकंप का केंद्र सतह से 5 किलोमीटर की गहराई पर था और इसलिए इसके झटके काफी तेज और दूर तक महसूस किए गए | दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में महसूस किए गए तेज भूकंप, 6.2 रही तीव्रता, काफी देर तक हिलती रही धरती | दिल्ली के आसपास के इलाकों (दिल्ली एनसीआर भूकंप) समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार दोपहर तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। मंगलवार दोपहर 14:25 बजे आए इस भूकंप का केंद्र नेपाल में था और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 मापी गई |
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।