भारतीय रेलवे ने नया टाइम टेबल किया जारी
(NewDelhi, NewDelhi) अक्टूबर माह की शुरुआत के साथ ही भारतीय रेलवे ने अपने टाइम टेबल को अपडेट करते हुए नया टाइम टेबल जारी किया है | यात्रियों को आरामदायक और कुशल यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए वंदे भारत ट्रेनों की 64 सेवाओं और 70 अन्य ट्रेन सेवाओं को शामिल किया गया है इससे यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकेगी और यात्रा में लगने वाले समय में कमी आएगी | इसके अलावा 90 ट्रेन सेवाओं को अन्य जगहों तक बढ़ाया गया है और 12 ट्रेन सेवाओं की फेरे बढ़ाए गए हैं साथ ही 22 ट्रेनों को सुपरफास्ट श्रेणी की ट्रेनों में बदलकर उनकी गति बढ़ा दी गई है | रेलवे ने कहा कि प्रमुख ट्रेनों में से एक अगरतला-आनंद विहार राजधानी को मालदा और भागलपुर के रास्ते डायवर्ट किया गया है |

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।