संजय सिंह के ठिकानों पर ED की छापेमारी विपक्ष ने कहा कि ये बीजेपी की तानाशाही है
(India) प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी सुबह-सुबह आम आदमी पार्टी (आप) सांसद के आवास पर पहुंचे। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के मुताबिक से बताया कि ईडी की छापेमारी दिल्ली एक्साइज पॉलिसी से जुड़े मामले में की जा रही है | ईडी दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति 2020 में कथित मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है। ईडी की कार्रवाई पर आम आदमी पार्टी ने कहा कि पार्टी इससे डरने वाली नहीं है। पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता रीना गुप्ता ने बोला, यह सिर्फ पीएम (नरेंद्र) मोदी का डर है क्योंकि संजय सिंह लगातार उन पर और अडानी मुद्दे पर सवाल उठाते रहे है। इस साल फरवरी में सीबीआई ने तत्कालीन उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया को एक्साइज घोटाले के आरोप में गिरफ्तार किया था | उनके खिलाफ ईडी ने भी मामला दर्ज किया है। इस मामले में जमानत याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बोला की पिछले एक साल से हम देख रहे हैं कि तथाकथित शराब घोटाले का खूब शोर हो रहा है लेकिन उन्हें एक पैसा भी नहीं मिला पाया है | 1000 से ज्यादा छापे मारे गए और कहीं से कोई बरामदगी के तौर पर कुछ नहीं मिला है | कभी कहते हैं कि क्लासरूम घोटाला हुआ, बसों की खरीद में घोटाला हुआ, सब की जांच करायी | संजय सिंह के घर पर भी कुछ नहीं मिलेगा अगले साल चुनाव आ रहे हैं और उन्हें (बीजेपी) लगता है कि वे हारने वाले हैं, इसलिए ये एक हारने वाले व्यक्ति की हताशापूर्ण कोशिशें लगती हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।