महाराष्ट्र के अस्पताल में मौतों का आंकड़ा बढ़कर हुआ 38, बॉम्बे हाई कोर्ट ने  राज्य सरकार से मांगा हेल्थ बजट का ब्योरा
(India) महाराष्ट्र के नांदेड़ के डॉ. शंकरराव चव्हाण मेडिकल कॉलेज एवं सरकारी अस्पताल में मौतों का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा. अब तक इस अस्पताल में बीते 72 घंटे में 38 लोगों की मौत हो गई है. खबर सामने आने के बाद इसके खिलाफ नांदेड़ ग्रामीण पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया. हालांकि जब इन मौतों के पीछे की वजह के बारे में पूछताछ की गई तो अस्पताल के डीन ने इन मौतों की वजह दवाओं और स्टाफ की संख्या में कमी को बताया था. लेकिन बॉम्बे हाई कोर्ट ने इस वजह को मानने से इंकार कर दिया और राज्य सरकार को नोटिस भी जारी किया और साथ ही राज्य सरकार से गुरुवार तक हेल्थ बजट का ब्योरा मांगा है. बॉम्बे हाई कोर्ट ने अस्पतालों में मौतों को गंभीरता से लेते हुए इस मामले में सख्ती बरती है. इस मामले की जांच के लिए महाराष्ट्र सरकार ने तीन सदस्यीय समिति भी गठित की है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।