(India)
चाइना के हांगझोऊ शहर में हो रहे एशियाई खेलों का आज 14वां दिन है। पिछला 13 दिन भारत के लिए काफी अच्छा रहा, भारत ने कुल 95 पदक जीते थे। यह एशियाई खेलों में अब तक का भारत का सबसे शनदार प्रदर्शन रहा है। आपको बता दे कि भारत को पहले दिन पांच, दूसरे दिन छह, तीसरे दिन तीन, चौथे दिन आठ, पांचवें दिन तीन, छठे दिन आठ, सातवें दिन पांच, आठवें दिन 15, नौवें दिन सात, दसवें दिन नौ, 11वें दिन 12, बारहावें दिन पांच और तेरहवें दिन नौ पदक मिले थे। वहीं आज चौदहवें महिला कबड्डी टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। भारत ने फाइनल में चीनी ताइपे को हराकर स्वर्ण पदक जीता। यह एशियाई खेल 2023 में भारत का 25वां स्वर्ण और कुल 100वां पदक है। भारत ने पहली बार एशियाई खेलों में 100 पदक जीते हैं। भारतीय खिलाड़ियों ने अबकी बार 100 पारी का नारा सच कर दिखाया है।
भारत के पास कितने पदक
स्वर्णः 25
रजतः 35
कांस्यः 40
कुलः 100
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।