(NewDelhi, NewDelhi)
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने टोल प्लाजा पर संभावित हिंसा को रोकने के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जारी की है जिसके अंतर्गत यात्रियों द्वारा टोल कर्मियों के साथ मारपीट-झगड़े के मामलों को रोकने के लिए नए निर्देश जारी किये है जिसके अंतर्गत सरकार द्वारा टोलप्लाजा के सुरपरवाइजर या पर्यवेक्षक को बॉडी कैमरे पहनाये जायेंगे ताकि राहगीरों की अभद्रता को रिकॉर्ड किया जा सके और उसके तहत कार्रवाई की जा सके साथ ही NHAI में यह भी कहा है की यदि उपयोगकर्ता टोल का भुगतान करने से इनकार करता है तो टोलकर्मी को शांत रहकर बात करनी चाहिए मारपीट जैसे मसले होने पर पुलिस को बुलाकर FIR दर्ज़ करनी चाहिए इसके अलावा ऐसी किसी भी घटना को अन्य स्टाफ मेंबर्स के जरिए मोबाइल वीडियो कैमरों का उपयोग करके रिकॉर्ड किया जाना चाहिए |
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।