(NewDelhi, NewDelhi)
फिल्म निर्माण के क्षेत्र में आगे बढ़ चुकी GI इंजीनियरिंग सॉल्यूशन ने कंपनी का नाम बदलकर टीमो प्रोडक्शन एचक्यू लिमिटेड कर लिया है ,जो की अब फिल्म प्रोडक्शन, डिस्ट्रीब्यूशन और इससे संबंधित कारोबार में उतरने जा रही है | वही कंपनी का कहना है की वो बुधवार 25 अक्टूबर को बोर्ड की बैठक करने जा रही है | रिपोर्ट के मुताबिक Teamo Production कंपनी के कामकाज को तेजी से बढ़ाने के लिए बोर्ड आफ डायरेक्टर्स की इस मीटिंग में कई सुझाव और प्रस्ताव पर चर्चा की जा सकती है. टीमो प्रोडक्शन बिजनेस ग्रोथ प्लान, फंड रेजिंग, सिक्योरिटीज, कन्वर्टिबल इंस्ट्रूमेंट या अन्य तरीकों से फंड जुटाने की संभावनाओं पर भी विचार कर सकती है| कंपनी ने यह भी कहा है की टीमो प्रोडक्शन एच क्यू लिमिटेड के बैनर तले 'अनवीलिंग द डॉन: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ़ डी' नाम से एक फिल्म बनाने जा रही है. जीआई इंजीनियरिंग कंपनी ने कहा है कि दुनिया के सबसे खतरनाक क्रिमिनल पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन कुणाल कोहली करने वाले हैं |
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।