(India)
सिक्किम में 3 अक्टूबर को बादल फटने से झील टूट गईं और इस वजह से तीस्ता नदी में बाढ़ आई. बाढ़ की वजह से मंगन, गंगटोक, पाक्योंग और नामची में तबाही का दौर शुरू हो गया. कईयों ने अपनी जान गवाई, कई घायल हुए और कईयों के घर उजड़ गए. सिक्किम में मदद और रेस्क्यू प्रक्रिया लगातार जारी है. बाढ़ के 6 दिन बाद भारतीय सेना राज्य में कनेक्टिविटी बहाल करने में जुट गई है और इसके लिए सेना की त्रिशक्ति कॉर्प्स को बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन और ITBP के जवान मदद कर रहे हैं. इस भयानक तबाही में 1200 घर बह चुके हैं, 74 लोगों की मौत हो चुकी है और 101 लोग अब भी लापता हैं.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।