पीएम मोदी ने कैलाश शिखर के दर्शन किये, वहां पर जाने वाले बने देश के पहले प्रधानमंत्री
(India) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज उत्तराखंड दौरे पर हैं. जहां सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने पिथौरागढ़ ज़िले में जोलिंगकांग से आदि कैलाश पर्वत के दर्शन किए. पीएम मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने चीन की सीमा में स्थित आदि कैलाश का दर्शन इतने क़रीब से किया है चीन की सीमा पर स्थित आदि कैलाश को इतने करीब से किसने देखा है। इसके साथ ही आज पीएम मोदी उत्तराखंड को करीब 4200 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात भी देंगे |
पीएम मोदी ने कैलाश शिखर के सामने हाथ जोड़कर कुछ देर तक ध्यान भी किया। इस दौरान उनके साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद थे, जिन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर मोदी की एक रील भी पोस्ट की है | कुमाऊं क्षेत्र के अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान पीएम मोदी सीमांत गुंजी गांव भी जाएंगे जहां स्थानीय लोगों और सुरक्षा बलों से मुलाकात के अलावा वह स्थानीय उत्पादों और शिल्पों की एक प्रदर्शनी भी देखेंगे | इसके बाद वह अल्मोडा में भगवान शिव के एक अन्य प्रसिद्ध धाम जागेश्वर का भी दौरा करेंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।