(India)
इजराइल-हमास जंग दिन-ब–दिन काफी ज्यादा खतरनाक होता जा रहा है. इस जंग के बीच इजराइल में फसें भारतीय नागरिक को भारत सरकार ने ऑपरेशन अजय के तहत एयरलिफ्ट करना शुरु कर दिया है. आज शुक्रवार सुबह 212 भारतीय नागरिकों को लेकर एअर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली पहुंची और अपनी पहली उड़ान को सफल बनाया. दिल्ली एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने इजराइल से लौटे सभी नागरिकों का स्वागत किया. रिपोर्ट के अनुसार इजराइल में करीब 18 हजार भारतीय रहते हैं.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।