(India)
इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध का आज आठवां दिन है। आपको बता दे की कल रात इजराइली सेना बॉर्डर पार कर टैंकों के साथ अपने बंधकों को छुड़ाने के लिए गाजा में घुस गयी। दोनों तरफ से रात में जोरदार बमबारी हुई इस बमबारी में गाजा छोड़कर भाग रहे 70 लोगों की मौत हो गई। सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक इजराइल ने गाजा के उत्तरी शहरों से 11 लाख लोगों को दक्षिणी गाजा में जाने का अल्टीमेटम दे दिया था। वहीं इस युद्ध के बीच भारत ने अबतक लगभग 500 लोगों को इजराइल के तेल अवीव से ऑपरेशन अजय के तहत निकाल लिया है। पिछली फ्लाइट शुक्रवार देर रात 235 लोगों को लेकर फ्लाइट दिल्ली के लिए रवाना हुई।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।