टाटा की पॉपुलर SUV सफारी और हैरियर मार्केट में मचाएगी तहलका, आज होगी लॉन्च
(India) टाटा की पॉपुलर SUV सफारी और हैरियर के न्यू जनरेशन मॉडल को कंपनी आज लॉन्च करेगी. जानकारी के अनुसार कंपनी ने दोनों SUV में एक जैसा अपडेटेड डीजल इंजन सेटअप दिया है. दावे के अनुसार दोनों SUV 16 kmpl से ज्यादा का माइलेज देंगी. कार में कई अपडेटेड फीचर के साथ-साथ लेवल-2 ADAS और 7 एयरबैग जैसे सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं. दोनों SUV को लैंड रोवर के D8 प्लेटफॉर्म से इन्सपायर्ड ओमेगार्क प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है. ग्राहक ऑफिशियल वेबसाइट और डीलरशिप के ज़रिए 25,000 रुपए का टोकन अमाउंट देकर कार की बुकिंग भी कर सकते हैं.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।