(India)
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बहुत ही बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। कांग्रेस ने 5 दिन में ही विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ाउलटफेर कर भाजपा को पीछे छोड़ दिया। कहा जा रहा है की क्रिकेट के T-20 फॉर्मेट की तरह ही दो शॉट में ही 230 में से 229 प्रत्याशी घोषित कर दिए। आपको बता दे की गुरुवार रात 11:39 बजे कांग्रेस ने पहली लिस्ट के बाद बची 86 सीटों की जगह 88 प्रत्याशी घोषित किए, क्योंकि पहली लिस्ट में मौजूदा 3 उम्मीदवारों को बदलने पड़े और एक सीट पर कोई उम्मीदवार घोषित नही किया गया। अब सिर्फ बैतूल जिले की आमला सीट का मामला बचा है। वहीं भाजपा के टिकटों की बात करे तो वह टेस्ट मैच ही खेल रही है। टिकट बांटने की शुरुआत काफी धीमा रहा। इसीलिए दो महीने बाद भी पार्टी में ‘मंथन’ जारी है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।