इजराइल गाजा पट्टी में घुसकर तबाही मचा रहा है, UN की जनरल एसेंबली में इजराइल-हमास युद्ध रोकने का प्रस्ताव हुआ पास
(India) इजराइल और हमास के बीच आज युद्ध का 22 वां दिन है। इजराइली सेना लगातार अपने टैंकों के साथ गाजा पट्टी में घुसकर हमास के ठिकानों को निशाना बना रही है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फिलिस्तीनियों ने दावा किया है कि इस दौरान इजराइल के सैनिकों की हमास के लड़ाकों से मुठभेड़ भी हुई। इसी बीच हमास ने दावा किया कि गाजा में बीट हनौन और ब्यूरिज के इलाकों में इजराइली सैनिकों ने टैंको के साथ हमला किया। वहीं हवाई हमलों के दौरान हमास के अंडरग्राउंड ठिकानों को खासतौर पर टारगेट किया जा रहा है। हमले के चलते गाजा के इलाके में कम्यूनिकेशन टूट गया है और इंटरनेट बंद हो चुका है। इसी बीच यूनाइटेड नेशन की जनरल एसेंबली में शुक्रवार को इजराइल-हमास जंग रोकने का प्रस्ताव पास हुआ। प्रस्ताव के पक्ष में 120 वोट पड़े वहीं विपक्ष में 14 देशों ने वोटिंग की। जबकि भारत सहित 45 देशों ने वोट नहीं किया।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।