देश की सबसे बड़ी कंपनी के मालिक और सबसे बड़े उद्योगपतियों में से एक मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले शख्स ने मुकेश अंबानी से 20 करोड़ रुपये की मांग की है और कहा है कि अगर पैसे नहीं दिए तो जान से हाथ धोना पड़ेगा । रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी को ईमेल से जान से मारने की धमकी | ईमेल में 20 करोड़ रुपये की मांग की गई है | मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है |
ईमेल पर भेजा गया धमकी भरा मैसेज
ईमेल के जरिए 20 करोड़ रुपये न देने पर मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी के मामले में पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई और मुकेश अंबानी के सुरक्षा प्रभारी के आवेदन पर गामदेवी पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया | मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है |
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।