(India)
आंध्रप्रदेश के विजयनगरम जिले में रविवार की शाम ट्रेन हादसा हो गया, यहाँ दो ट्रेनें टकरा गईं. अब तक इस हादसे में मरने वाले लोगों की संख्या 13 हो गई है और लगभग 50 लोग घायल हैं. जानकारी के अनुसार यह हादसा विजयनगरम जिले में अलमांडा-कंकटपल्ली के बीच हुआ. विशाखापट्टनम-रायगड़ा पैसेंजर ट्रेन ने विशाखापट्टनम-पलासा पैसेंजर ट्रेन को पीछे से टक्कर मार दी. बताया जा रहा है कि विशाखापत्तनम-रायगड़ा पैसेंजर ट्रेन के ड्राइवर ने सिग्नल को ओवरशूट किया और यह भयानक हादसा हुआ. यह जानकारी भी सामने आई है कि इस टक्कर से दोनों ट्रेन के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए. हादसे को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कल रात दिल्ली में वॉर रूम से स्थिति का जायजा लिया. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए, घायलों को 2 लाख और मामूली चोटिल लोगों को 50 हजार रुपए मुआवजे दिए जाएंगे.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।