महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण मुद्दा हुआ हिंसक, मनोज जारंगे ने 6 दिन के भूख हड़ताल के बाद आज पिया पानी
(India) महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण मुद्दे ने हिंसक रूप ले लिया है और इसके चलते बीड़ जिले में कर्फ्यू भी लगाया गया है, साथ ही यहाँ इंटरनेट भी बंद कर दिया है. जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के जालना में पिछले 12 घंटों में 3 लोगों ने सुसाइड करने की कोशिश की. स्तिथि को देखते हुए सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने देर रात बैठक की. बताया जा रहा है कि आज दोपहर तक सरकार कैबिनेट मीटिंग बुला सकती है और इसमें विधानसभा का स्पेशल सेशन बुलाने पर विचार कर सकती है. साथ ही मराठाओं को आरक्षण देने के लिए सरकार अध्यादेश भी ला सकती है. जानकारी के अनुसार मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जारंगे जालना के अंतरौली में 6 दिन से भूख हड़ताल पर हैं और आज मंगलवार को सीएम एकनाथ शिंदे की समझाइश के बाद उन्होंने पानी पिया. यहाँ तोड़फोड़ लगातार जारी है. पिछले 2 दिनों में राज्य परिवहन निगम की 13 बसों में तोड़फोड़ की गई इस वजह से 30 डिपो बंद कर दिए गए है. इसके अलावा पथराव भी किया गए जिसके बाद पुणे-बीड बस सेवा बंद कर दी गई है. बीती रात मराठा समुदाय के लगभग एक हजार लोगों की भीड़ ने बीड बस डिपो में 60 से ज्यादा बसों के कांच फोड़ दिए और स्टेशन का कंट्रोल रूम भी तोड़ दिया. इसके अलावा उनलोगों ने उमरगा तहसील के तुरोरी गांव में कर्नाटक डिपो की 46 यात्रियों से भरी एक बस में आग लगा दी. जब आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी आई तो प्रदर्शनकारियों ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी को भी जला दिया.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।