(India)
बिजनेसमैन मुकेश अंबानी को चार दिन के अंदर जान से मारने की तीसरी धमकी मिली हैं. इससे पहले भी 27 और 28 अक्टूबर को मुकेश अंबानी को धमकी मिली थी. बता दे कि शुक्रवार 27 अक्टूबर की शाम एक मेल के ज़रिये मुकेश अंबानी से 20 करोड़ रुपए की मांग की गयी थी. इसके बाद फिर 28 अक्टूबर शनिवार को सेम मेल के ज़रिये 200 करोड़ रुपए की मांग की गई थी. जानकारी के अनुसार सोमवार 30 अक्टूबर की सुबह सेम मेल id से मुकेश अंबानी को कंपनी मेल ID पर एक ई-मेल आया जिसमें 400 करोड़ रुपए की मांग की गई है. मेल में यह भी लिखा है कि अगर उसकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह उनको जान से मार देगा.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।