मराठा आरक्षण को लेकर अब तक 26 लोगों ने किया सुसाइड, मंत्री हसन मुशरिफ के काफिले की गाड़ी में तोड़फोड़
(India) महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण काफी ज्यादा हिंसक होता जा रहा है. बता दे कि यह आरक्षण मांग इस साल सितंबर में शुरू हुआ था और अब यह 8 से ज्यादा जिलों में हिंसा का रूप ले चुका है. आरक्षण की मांग को लेकर बीते दिन मंगलवार को एक महिला समेत 9 अन्य लोगों ने आत्महत्या कर ली. रिपोर्ट के अनुसार 19 से 31 अक्टूबर तक कुल 26 लोगों ने सुसाइड कर लिया है. इस हिंसा की लपटें अब मुंबई तक पहुंच गई है, यहाँ के कोलाबा इलाके में आज बुधवार सुबह विधायकों के सरकारी आवास के सामने दो अज्ञात लोगों ने महाराष्ट्र के मंत्री हसन मुशरिफ के काफिले की गाड़ी में तोड़फोड़ की. हालाँकि पुलिस ने तोड़फोड़ करने वाले लोगों में से 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।