पूर्व सीएम डॉ.रमन सिंह बोले छत्तीसगढ़ में BJP सरकार बनेंगी,PM modi की गारंटी पूरी करेंगे
(CHANDIGARH, India) आपको बता देते है कि, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण का मतदान पूरा हो गया है | विधानसभा चुनाव 20 सीटों पर वोटिंग हुई, विधानसभा चुनावी लहर को लेकर पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने बीजेपी कार्यालय एकात्म परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की एक बैठक ली |
छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में कुछ इस प्रकार मतदान हुआ
अंतागढ़ - 55.65 प्रतिशत,बस्तर - 44.14 प्रतिशत,भानुप्रतापपुर- 61.83 प्रतिशत,बीजापुर - 20.09 प्रतिशत,चित्रकोट - 34.16 प्रतिशत,दंतेवाड़ा- 41.21 प्रतिशत,डोंगरगांव - 39.00 प्रतिशत,डोंगरगढ़ - 41.10 प्रतिशत,जगदलपुर - 45.81 प्रतिशत,कांकेर- 61.80 प्रतिशत,कवर्धा- 41.67 प्रतिशत,केशकाल - 52.66 प्रतिशत,खैरागढ़- 44.27 प्रतिशत,खुजली - 46.67 प्रतिशत,कोंडागांव- 54.04 प्रतिशत,कोंटा - 30.27 प्रतिशत,मोहला-मानपुर – 56.00 प्रतिशत,नारायणपुर - 46.00 प्रतिशत,राजनांदगांव- 38.00 प्रतिशत,पंडरिया - 39.44 प्रतिशत
डॉ. रमन बोले मैंने कई पोलिंग बूथों का दौरा किया था, मतदान को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया | उन्होंने कांग्रेस पर निशाना लगाते हुए कहा कि लोगों को जितना भरोसा बीजेपी के प्रति है , उससे कहीं अधिक गुस्सा कांग्रेस के प्रति दिखाई पड़ा | डॉ. रमन बोले कि इस बार बीजेपी राजनांदगांव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है |


Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।